लालकुआं नगर पंचायत ध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया।

1001571797_cropped.webp

रिपोर्टर :- मजहिर खान

लालकुआं (उत्तराखंड)। आज दिनांक 06 नवंबर 2026 को माननीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ अध्यक्ष द्वारा धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं छठ पूजा के पावन अवसर पर समस्त नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गई एवं नामित सदस्यों की प्रथम बोर्ड बैठक में स्वागत करते हुए किया गया। बैठक के दौरान नगरं के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा नगर पंचायत की विकासात्मक गतिविधियों को नई गति प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की ‘गई। बैठक में मुख्य रूप से ढोस् अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने, रजत जयंती पार्क के सौंदर्गीकरण एवं विकास, अम्बेडकर नगर वार्ड संख्या-01 में मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण, सोलर लाइटों की व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा नगर पंचायत के कर्मचारियों के हितों एवं कल्याण से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त नगर के आधारभूत विकास, जनसुविधाओं के विस्तार एवं नगरहित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों को भी बैठक के एजेंडे में सम्मिलित किया गया। बैठक में प्रस्तुत कुल लगभग 35 प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श के उपरांत सभी लगभग 35 प्रस्ताव पारित किए गए। इन प्रस्तावों के पारित होने से नगर के विकास कार्यों को नई दिशा एवं गति मिलने के साथ ही आमजन को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा। इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि नगर पंचायत लालकुआँ का सर्वांगीण विकास, स्वच्छ एवं सुंदर नगर की परिकल्पना को साकार करना तथा मगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी बोर्ड सदस्यों से आपसी समन्वय, सहयोग एवं सकारात्मक सहभागितां के साथ नगरहित में कार्य करने का आह्वान किया। उक्त बैठक में नगर पंचायत लालकुआँ के समस्त सम्मानित सभासदगणा, नव नामित सदस्यगण, अधिशासी अधिकारी एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।