नैनीताल पुलिस ने 55.25 लाख के 250 गुमशुदा मोबाइल खोजे, 250 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

 

1001567344_cropped

नैनीताल पुलिस ने 55.25 लाख के 250 गुमशुदा मोबाइल खोजे, 250 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

 

रिपोर्टर : मजहिर खान 

 

हल्द्वानी- SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कार्रवाई

– कई राज्यों से ब रामद किए गए अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन

 

एंकर : हल्द्वानी से गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश में जुटी नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जुलाई से 4 नवंबर 2026 तक की अवधि में विभिन्न ब्रांड के 250 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 55 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने नैनीताल पुलिस का आभार जताया। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने गुमशुदा मोबाइल फोन की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सेल को फोन बरामद करने के लिए सख्त निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/हल्द्वानी रविकान्त सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी मोबाइल ऐप सेल (साइबर सेल) उपनिरीक्षक मीनू गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की शिकायतकर्ताओं की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्रों के आधार पर मोबाइल फोन के IMEI नंबरों को CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रैक किया गया। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर सहित पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद किए गए 250 मोबाइल फोन में ओप्पो के 58, वीवो के 45, सैमसंग के 40, रेडमी के 23, रियलमी के 19, पोको के 17, वनप्लस के 13, IQ के 8, आईफोन के 7, इनफिनिक्स के 7, मोटोरोला के 7, आईटेल के 3, टेक्नो के 2 और नोकिया का एक मोबाइल शामिल है। सभी मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए। इस सराहनीय कार्य पर SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मोबाइल रिकवरी टीम की प्रशंसा करते हुए टीम को 2,500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। मोबाइल बरामदगी अभियान में उपनिरीक्षक मीनू गौतम, कांस्टेबल किशन सिंह कुंवर और कांस्टेबल रामचन्द्र प्रजापति शामिल रहे।

 

बाइट : डॉ. मंजुनाथ टीसी एसएसपी